Lamplight

हिन्दी · Panch Parmeshwar · अंश

पंच परमेश्वर

जुम्मन शेख़ और अलगू चौधरी में गाढ़ी मित्रता थी। साझे में खेती होती थी। कुछ लेन-देन में भी साझा था। एक को दूसरे पर अटल विश्वास था।

चारों ओर से घूम-घामकर बेचारी खाला अलगू चौधरी के पास आई। लाठी पटक दी और दम लेकर बोली, खाला“बेटा, तुम भी दम भर के लिए मेरी पंचायत में चले आना।”

अलगू ने कहा, अलगू“मुझे बुलाकर क्या करोगी? कई गाँव के आदमी तो आवेंगे ही।”

खाला बोली, खाला“अपनी विपद तो सबके आगे रो आई हूँ। आने न आने का अख़्तियार उनको है।”

अलगू“यों आने को मैं आ जाऊँगा, मगर पंचायत में मुँह न खोलूँगा,” अलगू ने कहा।

खाला“क्यों बेटा?”

अलगू“अब इसका क्या जवाब दूँ? जुम्मन मेरे पुराने मित्र हैं। उनसे बिगाड़ नहीं कर सकता।”

खाला ने पूछा, खाला“बेटा, क्या बिगाड़ के डर से ईमान की बात न कहोगे?”

Public domain. Wikisource, Saptasaroj. Abridged; spelling modernised and the dialogue punctuated with quotation marks.

−0:44